फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत में जल्द हो सकती है कैश की किल्लत

चंपावत में जल्द हो सकती है कैश की किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में जल्द हो सकती है कैश की किल्लत
चंपावत। जिले में जल्द कैश की किल्लत हो सकती है। एसबीआई चंपावत की मुख्य शाखा में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते कैश नहीं आने से कमी आ गई है।
विज्ञापन

इन दिनों बैंकों में कैश जमा और निकासी करने वाले उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं को बैंक में काम करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा है। पुरुष उपभोक्ताओं की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक लग रही है।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने से खाते खोलने वाले उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के अंदर कैश जमा करने और कैश निकालने के लिए पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग लाइनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआर जौहरी, प्रबंधक, एसबीआई, चंपावत ने बताया कि आचार संहिता के दौरान कैश नहीं आ पा रहा है। बैंक में कैश कम होने लगा है। जल्द कैश नहीं मिलने पर अगले हफ्ते कैश की किल्लत शुरू हो जाएगी।



एसबीआई का एटीएम खराब
चंपावत। जिले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से जगह-जगह एसबीआई के एटीएम तो लगाए हैं लेकिन शांत बाजार का एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा है। एटीएम से न तो धनराशि निकल रही है और न ही कोई प्रोसेसिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed