{"_id":"5ba679c5867a557e824d0029","slug":"91537636805-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के नागरिकों की टीम ने साझा की भौगोलिक स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के नागरिकों की टीम ने साझा की भौगोलिक स्थिति
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से आए लोगों की टीम ने डब्ल्यूूआईआई के तत्वावधान में भारतीय गांवों का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर अपने-अपने यहां की भौगोलिक स्थिति साझा कर पर्यटन विकास आदि रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की।
ककरालीगेट में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में दोनों देशों के नागरिकों की बैठक हुई, इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान के डॉ. हरीश गुलेरिया ने वन्यजीव एवं जंगल किनारे के गांवों में कृषि से संबंधित जानकारियां दी। वहीं नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के गाइड सौरभ कलखुड़िया ने ईको टूरिज्म, होम स्टे, हाउस स्टे आदि के जरिये स्वरोजगार की संभावनाएं गिनाई। नेपाल से आई टीम ने भी अपने यहां की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया।
बैठक में लॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन के कंजरवेशन प्रोग्राम के तराई मैनेजर डॉ. भगवानराज दहल, पुष्कर बहादुर सिंह, अनिल थापा, घनश्याम थापा, रवि मटियानी, भगवान डोभाल, दीप चंद, प्रमिला चौधरी दुर्गा, आत्मा चौधरी, दुर्गा जोशी आदि थे।