{"_id":"5b3520d94f1c1bc5628b7a1d","slug":"91530208473-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चौपाल लगा ग्रामीणों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चौपाल लगा ग्रामीणों को किया सतर्क
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रुद्रपुर में लूट और हत्या की वारदात के बाद एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने चंपावत पुलिस को भी अलर्ट किया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पंचायत लगा ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा। क्षेत्र में अनजान और संदिग्ध लोगों के दिखाई पड़ने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की।
थ्वालखेड़ा ग्रामसभा में ग्रामप्रधान सुंदर सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को बाहरी, अनजान और संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा। इनके बारे में तत्काल पुलिस या ग्राम प्रधान को बताने की अपील की। उन्होंने बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए परिजनों को बच्चों की हरकतों पर नजर रखने को कहा।
गांव में फेरी लगाने वालों, गांव में आकर सोने के गहनों की सफाई करने वालों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने किसी को भी अपना एटीएम और बैंक खाते की जानकारी नही देने, किराएदारों का सत्यापन करने को कहा। ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर उपप्रधान सुंदरी देवी, पूर्व प्रधान बृजमोहन जोशी, भीम सिंह नेगी, विक्रम कार्की, प्रेम सिंह खंपा, संजय जोशी, कमला महर, देवकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संदिग्धों के घूमने की चर्चा महज अफवाह
पिथौरागढ़। इन दिनों व्हाट्सएप ग्रुप पर पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में कुछ संदिग्ध लोगों के दिखाई देने की चर्चा जोरों पर है। व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजकर अपने लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कहीं बच्चा चोर तो कहीं लुटेरे गिरोह के घूमने के संदेशों से लोग भी अनावश्यक डर में हैं। लोग इस संबंध में एक-दूसरे से चर्चा कर जानकारी जुटा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों के घूमने की चर्चा महज अफवाह है। उन्होंने बताया कि ऐसे संदेश भेजने वाले व्हाट्सएप ग्रुप भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों के झांसे में नहीं आने को कहा है।