{"_id":"5b1972564f1c1bca228b45ca","slug":"91528394326-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत:सीमावर्ती सीम तोक से नहीं होगा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत:सीमावर्ती सीम तोक से नहीं होगा खनन
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे रियासी बमनगांव ग्राम पंचायत के सीम तोक में अब खनन नहीं होगा। लोगों ने पिछले दिनों यहां खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए खनन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने खनन के पट्टे को निरस्त कर दिया है।
सीम तोक में रेता, बजरी, पत्थर खनन, चुगान की अनुमति मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी थी। खनन के पट्टे को निरस्त करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि खनन के प्रस्तावित स्थल के आसपास लोगों की कृषि भूमि को नुकसान होने के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाएगा। साथ ही खनन से वन संपदा भी प्रभावित होगी।
चंपावत सदर की उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सीम तोक के आठ हेक्टेयर क्षेत्र में 15 जून तक होने वाले खनन के पट्टे को अब जिलाधिकारी ने इसे निरस्त कर दिया है। इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के राजस्व विभाग के कर्मियों को निर्देश भी दिए गए हैं।