Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग की धीमी रफ्तार पर आयुक्त ने लगाई फटकार

राष्ट्रीय राजमार्ग की धीमी रफ्तार पर आयुक्त ने लगाई फटकार

Mon, 14 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग की धीमी रफ्तार पर आयुक्त ने लगाई फटकार
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने एनएच के अभियंताओं सहित कार्य कर रही कंपनी, प्रोजेक्ट मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से रूबरू हुए आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। 21 से 25 मई के बीच वह स्वयं सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण करेंगे और किसी भी तरह की कमी पाई जाती है तो संबंधित अभियंताओं सहित ठेकेदार पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 100 किमी में से 74 किमी सड़क कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है और कई स्थानों पर मलबा हटाने, ब्रेस्टवॉल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि राजमार्ग में चौड़ीकरण, ब्रेस्टवॉल, सुरक्षा दीवार, नाली निर्माण, डामरीकरण के कार्य को तय समय नवंबर 2019 से छह माह पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। वहां एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, प्रभारी अनिल गर्ब्याल, डीएफओ केएस बिष्ट, डीएमओ मनोज पांडेय, एनसी पांडेय, राजेश मौर्या, सीईओ आरसी पुरोहित सहित निर्माणदायी एजेसिंयों के मैनेजर, कंसलटेंट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चल्थी पुल के डिजायन को अंतिम स्वरूप दें
चंपावत। एडीएम ने बताया कि बेलखेत, चल्थी एवं सिन्याड़ी के काश्तकारों को लगभग चार किमी सड़क पर भूमि और भवनों का मुआवजा वितरित किया जाना है। टनकपुर से बेलखेत 39.7 किमी में से 30 किमी कटिंग का कार्य पूर्ण कर ब्रेस्टवॉल का कार्य प्रगति पर है लेकिन चल्थी ब्रिज में काम शुरू नहीं हो सका है। मंडलायुक्त ने चल्थी ब्रिज के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के प्रस्तुत डिजायन, स्थान को डीएम, एडीएम, एनएच, कंसलटेंट और कार्य कर रही कंपनी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अंतिम स्वरूप देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed