{"_id":"5adb6fe84f1c1b360b8b5c96","slug":"91524330472-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का दस दिनी प्रशिक्षण संपन्न हो गया। रेगड़ूू गांव में 10 दिनी प्रशिक्षण के समापन मौके पर मुख्य अतिथि ग्रास संस्था के पूरन सिंह धौनी ने कहा कि क्षेत्र में डेयरी के विकास के लिए संस्था की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) एमएस रावत ने भी दुग्ध उत्पादन के साथ उद्यान संबधी जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को मानस डेयरी फोर्ती ले जाया गया, जहां पर उन्होंने डेयरी संबंधी जानकारी हासिल की। इस मौके पर खकोड़ा के प्रधान सुरेश मेहता, प्रकाश सिंह, रेनू मेहता, नेहा मेहता, सुनीता जोशी और आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी, महेंद्र सिंह पटवा आदि मौजूद थे।