फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज

मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज

Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम अब तेज होने लगा है। सोमवार को सुबह से ही मुख्य मंदिर में मां के दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी रही। करीब बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता पूर्णागिरि के दर्शन किए। इधर, मंदिर कमेटी ने नवरात्र के आरंभ होने में छह दिन ही शेष होने पर अपनी व्यवस्थाएं बेहतर करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज व खासी रौनक है। सोमवार से पड़ाव क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम तेज रहा। तड़के मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं की मुख्य मंदिर के पास लंबी लाइनें लगी रही। श्रद्धालु मन्नतें के लिए गांठ बांध रहे हैं, और पूरी होने पर खोल रहे हैं। श्रद्धालु मुख्य मंदिर में पुलिस के साथ ही मेला कमेटी के स्वयं सेवक व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

नवरात्र 18 मार्च से श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पाण्डेय ने प्रशासन से नवरात्र के नजदीक होने के साथ ही व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से पार्किंग स्थल एक ही बनाने की मांग की जा रही थी। इस बार प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए बूम में पार्किंग बना दी है। इससे भक्तों को सुविधा मिलेगी। मेला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चन्याल ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed