फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गर्मी शुरू होने से पहले ही स्वांला में गहराया पेयजल संकट

गर्मी शुरू होने से पहले ही स्वांला में गहराया पेयजल संकट

Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू होने से पहले ही स्वांला में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित स्वांला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के तल्ली स्वांला में रह रहे 60 परिवार पेयजल समस्या से खासे परेशान हैं। नजदीक में कोई जल स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पांच किलोमीटर की दूर से गाड़ियों के माध्यम से पानी जुटाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि तल्ली स्वांला के लिए दो वर्ष पूर्व पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। इस योजना का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। शुक्रवार को ईश्वरी दत्त भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने स्वीकृत पेयजल योजना का निर्माण शीघ्र शुरू किए जाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया। बैठक में गोपाल दत्त, जगदीश भट्ट, नीलाधर, पप्पू भट्ट, गोविंद सिंह, जगदीश चंद्र, टीकाराम भट्ट, प्रकाश चंद्र, चूड़ामणी भट्ट, केशव दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
चार किमी दूर से लाना पड़ रहा है पानी
चंपावत। स्वांला में प्राथमिक स्कूल और जीआईसी के छात्र-छात्राओं को भी पीने की पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए चार किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed