फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   युद्व स्तर पर चल रही सुप्रसिद्व पूर्णागिरि मेले की तैयारियां

युद्व स्तर पर चल रही सुप्रसिद्व पूर्णागिरि मेले की तैयारियां

Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युद्व स्तर पर चल रही सुप्रसिद्व पूर्णागिरि मेले की तैयारियां
टनकपुर (चंपावत)। तीन मार्च से शुरू हो रहे सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल ने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को होली से पहले पानी, पथ प्रकाश, आवासीय व्यवस्था, मेला क्षेत्र में खोया पाया केंद्र की इंटरकॉम व्यवस्था, साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई बैठक में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने ठुलीगाड़, काली मंदिर में एलोपैथिक चिकित्सा कैंप का निर्माण, टुन्यास में आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप का निर्माण कर स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने को कहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 28 फरवरी तक समूचे मेला क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरूस्त कर दी जाएगी। नानघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
विज्ञापन


रोडवेज को टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए पर्याप्त बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। पुलिस को टनकपुर बैराज के पास मेला अवधि में अस्थाई पुलिस चौकी खोलने को कहा। बैठक में तहसीलदार पूनम पंत, जिला युवक कल्याण अधिकारी एचसी जोशी, पूर्ति निरीक्षक हरीश चंद, बन दरोगा मुनीश राणा, अग्निशमन विभाग के प्रकाश पांडेय, एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद टेमरे, जिला पंचायत के जेई नंदकिशोर, एसडीओ विद्युत शोएब रजा, एआरटीओ बीके सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed