{"_id":"5a58f79a4f1c1b61428b470d","slug":"91515779994-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पर्यटन स्थलों पर प्रकाशित होगी पुस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पर्यटन स्थलों पर प्रकाशित होगी पुस्तक
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। गोलज्यू महोत्सव समिति की बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों और महोत्सव से संबंधित गतिविधियों को लेकर स्मारिका पुस्तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और डॉ.बीसी जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि स्मारिका के प्रकाशन में स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। बैठक में महोत्सव को आगामी समय में और भी भव्य रूप देने तथा कुमाऊं मंडल स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया।
पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा और शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि भविष्य में महोत्सव स्थल में विभिन्न सरकारी विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महोत्सव को शासन स्तर पर मान्यता दिलाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिलोक गिरि, शंकर सिंह खाती, भैरव गिरि, विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, नंदन सिंह तड़ागी, रमेश गिरि, डॉ.महेश ढेक आदि ने विचार रखे।