{"_id":"5a4d17434f1c1bcf6d8b7ad3","slug":"91515001667-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जगह-जगह बनाएं कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जगह-जगह बनाएं कूड़ेदान
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आर्यन छात्र संगठन ने शहर में कूड़ेदानों की व्यवस्था करने के साथ वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने नगर पंचायत, तहसील और लोहाघाट पुलिस थाने में ज्ञापन दिया है।
आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा शहर को साफ रखने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल है। वहीं संगठन ने कहा कि शहर क्षेत्र में कूड़े को फेंकने पर अर्थदंड तो वसूला जा रहा है, लेकिन कूड़ेदानों की व्यवस्था करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
उन्होंने शहर में जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था करने की मांग की है। व्यवस्था नहीं होने से दूरदराज के ग्रामीण व अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सामने कूड़े के निस्तारण की दिक्कत आती है। छात्रों ने स्वच्छता अभियान को शुरू करने से पहले शहर के हर 50 मीटर के भीतर कूड़ेदान की व्यवस्था करने और वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु राय, पवन पांडेय, आशीष राय, शुभम बिष्ट, भास्कर राय आदि शामिल थे।