{"_id":"59eb76ed4f1c1bcd538b8870","slug":"91508603629-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया आजाद हिंद फौज का 74 वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया आजाद हिंद फौज का 74 वां स्थापना दिवस
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति ने आजाद हिंद फौज का 74 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर 74 दीप जलाकर आजादी हिंद फौज का ध्वज फहराया गया। आजादी की लड़ाई में शहीद हुए देशभक्त जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों के सपनों के अनुरूप भ्रष्टाचार मुक्त सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाष के मृत्यु प्रकरण से पर्दा उठाने व शहर के पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे पर नेताजी सुभाष की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई गई।
विष्णुपुरी कालौनी स्थित संजय स्मृति जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने आजादी के संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व उनके द्वारा 21 अक्तूबर 1943 में स्थापित की गई आजाद हिंद फौज के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में नेता जी सुभाष के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरन सिंह पडियार की अध्यक्षता व दिनेश चंद्र शास्त्री के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, सतीश पांडेय, जोगराज आचार्य, किशोर बिष्ट, सामश्रवा आर्य, भीम दत्त शर्मा, कांतिबल्लभ जोशी, दिनेश चंद्र शास्त्री, आसिफ वारशि, रामबाबू यादव, प्रिया बोहरा, जया सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन