{"_id":"59dd090a4f1c1bc8678b5222","slug":"91507657994-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत निकली जागरूकता रैली
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़े के तहत बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों ने रैली निकाली। इस दौरान सीडीओ एसएस बिष्ट की अध्यक्षता में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत शपथ पत्र भी भरवाए गए। सीडीओ ने बताया कि 14 अक्तूबर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमेें जिले में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में लिंगानुपात का स्तर कम है और बेटियों को बचाने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। रैली का नेतृत्व एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने किया। उधर, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा, भुवनेश्वरी फोनिया के नेतृत्व में रैली निकाली गई। वहां निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में कोमल बिष्ट, आशा बोहरा और प्रियंका बिष्ट तथा जूनियर वर्ग में तनुश्री, ज्योति रावत और ममता तिवारी पहले तीन स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा अधिकारी, निशा और नेहा आर्या तथा जूनियर वर्ग में सरस्वती, काजल और आरती पहले तीन स्थान पर रहीं। इसके अलावा स्लोगन प्रतियोगिता में काजल कुमारी, तनुश्री और अनुश्री ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।