{"_id":"59c000a34f1c1b1e688b53ad","slug":"91505755299-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश, पूजा, रवि, सूरज और महेंद्र आदर्श विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश, पूजा, रवि, सूरज और महेंद्र आदर्श विद्यार्थी चयनित
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पंडित धर्मानंद आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार योजना के लिए सोमवार को विकासखंड सभागार में छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा हुई। इसमें विकासखंड के 34 विद्यालयों के 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी विषयों पर आधारित 100 अंकों की परीक्षा में जूनियर हाइस्कूल पाटी के हरीश सिंह ने पहला, जूनियर हाइस्कूल बिसारी की पूजा गहतोड़ी ने दूसरा, बिरोली चमतोला के रवि जोशी ने तीसरा, जीआईसी रीठाखाल के सूरज जोशी ने चौथा, जूनियर हाइस्कूल मज्याप के महेंद्र सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
स्वर्गीय धर्मानंद जोशी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र दीपक जोशी दो अक्तूबर को विजेताओं को एफडी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसके तहत प्रतियोगिता के विजेता को 20 हजार, दूसरे स्थान वाले को 12 हजार, तीसरे स्थान वाले को आठ हजार, चौथे, पांचवें स्थान वालों को चार-चार हजार रुपये की एफडी मिलेगी। बीडीओ सीएस मेवाड़ी की अध्यक्षता, बीईओ उदय प्रताप मिश्र की देखरेख में आयोजित परीक्षा में पिछले वर्ष कक्षा आठ में उत्तीर्ण राजकीय विद्यालयों के बच्चों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षक रबीश पचौली, सतीश जोशी, प्रदीप जोशी आदि ने सहयोग किया।
पंडित धर्मानंद पुरस्कार योजना के तहत चयन हुआ
दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा