{"_id":"59beb2eb4f1c1bb0688b5115","slug":"91505669867-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न वर्गों में लिया गया कलाकारों का ऑडीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न वर्गों में लिया गया कलाकारों का ऑडीशन
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट की पहल पर विभिन्न वर्गों में कलाकारों का ऑडीशन लिया गया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। ऑडीशन को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह देखा गया।
श्री रामसेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 21 सितंबर से होने 14 दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान अंतिम तीन दिनों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का गायन, नृत्य और वादन का ऑडीशन लिया गया। नगर पंचायत सभागार में रविवार को आयोजित ऑडीशन का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि दहशरा महोत्सव में एक से तीन अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वायस आफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन भी अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। मेहता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन
ऑडीशन में चिन्मय नरियाल ने एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल, महिमा, आद्या ने लग जा गले से कि फिर ये हंसी रात हो ना हो, हर्षित पंत ने कर चले हम फिदा..., वेदिका शर्मा ने आपकी नजरों ने समझा.., आरूषी ने सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, अंजलि विश्वकर्मा ने धन मेेरो पहाड़ मयालो पहाड़ की दिलकश प्रस्तुति दी। इस मौके पर नृत्य में अनुष्का जोशी, आराध्य बिष्ट, करिश्मा करायत, स्वास्तिका साह, वैभवी साह, गायन में चिन्मय नरियाल, महिमा बिष्ट, हर्षित पंत, वेदिका वर्मा, आरूषी, अंजनी विश्वकर्मा, वादन में चिन्मय नरियाल, प्रियम पांडेय, हर्षित पंत, प्रणव जोशी, अंकित जोशी, अंजलि, महिमा और आदि का चयन किया गया। निर्णायकों में प्रकाश राय, राजन राय, प्रदीप कुमार रहे। संचालन मुकेश साह और जीवन गहतोड़ी ने किया। इस मौके पर जगदीश चंद्र जोशी, मनोज साह, क्षितिज जुकरिया, विद्याधर बगौली, नगेंद्र जोशी, त्रिभुवन कोठारी, अजय कलखुड़िया, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मल्लीहाट में पहली नवरात्र से शुरू होगा रामलीला मंचन
चंपावत। मल्लीहाट में रामलीला पहली नवरात्र से होगी। 21 सितंबर से होने वाली रामलीला में इस बार मथुरा के कलाकार मंचन करेंगे। रविवार को हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रामलीला मैदान में हुई बैठक में बताया गया कि कलाकारों और अपेक्षित जन सहयोग की कमी से इस बार मथुरा के कलाकरों को आमंत्रित किया गया है। बताया गया कि श्री श्री 1008 बद्रीनाथ राम सेवा समिति मथुरा के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला के दौरान हर दिन क्षेत्र के बुजुर्गों और संभ्रांत नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। रामलीला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। तय किया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल एसपी से मुलाकात करेगा। बैठक में कमेटी अध्यक्ष भगवत राय, अमरनाथ वर्मा, विकास साह, सुरेश साह, चंद्र मोहन वर्मा, देवी लाल वर्मा, हीराबल्लभ पलसांई, राजेंद्र महर, मुक्तेश पचौली, कपिल खर्कवाल, अशोक वर्मा मौजूद थे।