{"_id":"59b033844f1c1be67f8b4703","slug":"91504719748-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत मटियानी के तोकों में कराया जाए विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत मटियानी के तोकों में कराया जाए विद्युतीकरण
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के सीमांत मटियानी ग्राम पंचायत के विभिन्न तोकों में विद्युतीकरण की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान मनोहर सिंह सामंत के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा गया है कि मटियानी के तोक पातल एवं सुकध्याड़ा तोक में करीब 80 परिवार निवास करते हैं। जिनके घरों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इन तोकों में बिजली के पोल भी लगाए गए हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी विद्युतीकरण की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह, देव सिंह, कैलाश सिंह, सुंदर सिंह, महेश सिंह, मंजू देवी, मीरा सामंत, खीमा देवी आदि ने विद्युत विभाग को विद्युतीकरण के लिए निर्देशित करने की मांग उठाई है।