{"_id":"5963c78c4f1c1bf15a8b4619","slug":"91499711372-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क व संचार सुविधा की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क व संचार सुविधा की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जनसेवा समिति ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन देकर जिले के दुर्गम डांडा-ककनई क्षेत्र में सड़क व बीएसएनएल की संचार सेवा मुहैया कराने की मांग उठाई है। समिति के संस्थापक जमन सिंह मेहरा, अध्यक्ष पवन मेहरा, तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र परगाई ने मंत्री व विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि संचार क्रांति के इस युग में भी जिले का दुर्गम डांडा-ककनई क्षेत्र न सिर्फ सड़क बल्कि संचार सुविधा से भी वंचित है। जबकि इससे लगे अन्य गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं, लेकिन डांडा-ककनई को सड़क सुविधा से वंचित रखा गया है। संचार की सुविधा भी न होने से गांव के लोगों का देश दुनिया से कोई सरोकार नहीं रहता है।