{"_id":"5963c78b4f1c1b95418b46ae","slug":"91499711371-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान हुए शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान हुए शिवालय
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के पंचमुखी महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा स्थित शिवालय, शारदा चुंगी शिवालय समेत भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा लगाई। जानकारों के अनुसार कि सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन के सोमवार शुरू होने और इसी योग में संपन्न होने से इस बार सावन माह के सोमवारों का विशेष महत्व है। पं. घनश्याम दत्त जोशी का कहना है कि सावन माह के सोमवारों में इस तरह के योग सालों बाद आते हैं।
फोटो 10 टीएनपी 02 पी।
फोटो 10 टीएनपी 02 पी।