फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   9.32 million will be spent on the provision of hospital

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे 9.32 लाख

Sat, 27 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स चार्जेज मद से 4 लाख 35 हजार रुपये और सीड मनी मद से 4 लाख 97 हजार 410 रुपये के प्रस्ताव पारित किए हैं।

विज्ञापन


एसडीएम नरेश दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल प्रशासन ने प्रबंधन समिति के समक्ष अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं में व्यय के प्रस्ताव रखे। चिकित्सा अधीक्षक डा.एचएस ह्यांकी ने बताया कि यूजर्स चार्जेज मद में 4 लाख 97 हजार 791 रुपये और सीड मनी मद में 5 लाख रुपये जमा हैं। समिति ने अस्पताल प्रशासन के प्रस्तावों पर अल्पकालीन दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की संस्तुति की। इसके अलावा यूजर्स चार्जेज मद से औषधि रसायन क्रय के लिए 60 हजार, ड्रेसिंग एवं अन्य सामग्री क्रय के लिए 80 हजार, लेखन सामग्री एवं फार्म छपाई के लिए 75 हजार, कार्यालय व्यय 85 हजार, बिजली, पानी की लाइनों के रख-रखाव के लिए 40 हजार, वाहनों के अनुरक्षण एवं ईंधन के लिए 60 हजार, किराया उपशुल्क के लिए 20 हजार, अन्य व्यय के लिए 15 हजार रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन


सीड मनी मद में अस्पताल के द्वितीय तल में शौचालय एवं सीवर पाइप लाइन के लिए 2 लाख 21 हजार 682 रुपये, बायोमेडिकल वेस्ट पिट के निर्माण के लिए 1 लाख 30 हजार 728 रुपये, फर्नीचर क्रय के लिए 25 हजार, बिस्तर के लिए 50 हजार, आपातकालीन कक्ष की सामग्री के लिए 80 हजार व्यय का प्रस्ताव पास किया है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, उप कोषाधिकारी जगदीश लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र पाल, लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सीएमओ प्रतिनिधि डा.वीके जोशी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed