फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोगों की मदद से इलाज करा वापस आया प्रीतम

लोगों की मदद से इलाज करा वापस आया प्रीतम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोगों की मदद से इलाज करा वापस आया प्रीतम
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के डनगांव में भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल प्रीतम राम इलाज कराकर हल्द्वानी अस्पताल से लौट आए हैं। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर प्रीतम के उपचार के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर दो लाख रुपये की रकम एकत्र की थी। जबकि सरकारी सहायता के नाम पर उन्हें सिर्फ रेडक्रास से 10 हजार की मदद मिली।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से लगे सुदूर डनगांव निवासी प्रीतम राम (42) पुत्र नाथू राम 16 जनवरी को अपने पुत्र सोनू को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया था। भालू ने उस पर हमला कर उसके चेहरे को बुरी तरह से नोंच दिया। भालू के हमले में उसकी एक आंख और पूरा चेहरा जख्मी हो गया। साथ ही शरीर पर गंभीर चोटें भी लगीं। प्रीतम के परिजनों के पास इलाज के लिए धन नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील की और दो लाख रुपये एकत्र कर इलाज कराया। प्रीतम के पुत्र जगदीश का कहना है कि अब उनके पिता की हालत खतरे से बाहर है लेकिन चेहरे की सर्जरी कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मोटी रकम चाहिए। जगदीश ने इलाज में सहयेाग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed