{"_id":"5c6ee62cbdec227d9070ce30","slug":"81550771756-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाएं कार्यदायी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाएं कार्यदायी संस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तय समय पर कार्य पूर्ण करने और जिस पैकेज में कार्य धीमी गति से चल रहा है, उस पैकेज में मशीनरी और मैनपावर को बढ़ाकर कार्य में गति प्रदान करने को कहा। कटिंग वाले स्थानों पर वाहनों को अधिक समय तक रुकने और जाम की समस्या की शिकायत पर उन्होंने कहा कि लोगों के आवागमन में कोई बाधा न होना सुनिश्चित करें।
एडीएम ने भारतोली के पास सड़क पर पड़े मलबे को हटाने को कहा। उन्होंने नदी में मलबा डालने की शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए कंपनी को सख्त हिदायत दी कि किसी भी दशा में नदी में मलबा न डालें। उन्होंने मलबे को डंपिंग जोन से बाहर न डालने, सार्वजनिक पेयजल लाइनों, रास्तों आदि की क्षति पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक अभियंता एनएच एनसी पांडेय, मनोज भट्ट, बीके सिन्हा, विपुल अग्रवाल, जसपाल चंद सहित कार्यदायी कंपनी के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।