{"_id":"5b5b4e8a4f1c1b54638b4f6f","slug":"81532710538-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 120 ग्राम चरस सहित एक युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो 120 ग्राम चरस सहित एक युवक को दबोचा
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने एक युवक को एक किलो 120 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में गठित एंटी ड्रग्स यूनिट ने अजय राम (21) निवासी ग्राम भजनपुर, थाना बनबसा को ग्राम मौराड़ी बनलेख क्षेत्र में हिरासत में लिया। अभियुक्त के पास एक किलो 120 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से चरस एकत्र कर बेचने के लिए टनकपुर और खटीमा ले जाता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। अभियुक्त को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल उमेश गिरि, जीवन सौन, भुवन पांडेय आदि शामिल रहे।