फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बचत:खास खबर:

बचत:खास खबर:

Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बचत:खास खबर:
चंपावत। भारत में टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी (ऑल वैदर) सड़क चौड़ीकरण कार्य में निकली मिट्टी से पड़ोसी देश नेपाल में सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समय लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) की देखरेख में टनकपुर बैराज से ब्रहमदेव नेपाल तक 1.3 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण मैसर्स आरजी बिल्डवैल इंजीनियर्स लिमिटेड गाजियाबाद कर रही है। यह कार्य विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता में है तथा पीआईयू इकाई को इस कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


मुसीबत यह है कि बरसात के कारण नेपाल में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी उपलब्ध नहीं है। पीआईयू की ओर से भारत नेपाल सीमा पर टनकपुर बैराज से ब्रहमदेव नेपाल तक स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए बारहमासी सड़क के डंपिंग जोन में डंप की गई मिट्टी को लाए जाने की अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल ने बताया कि खनन उप निदेशक को भारत से नेपाल परिवहन की जाने वाली मिट्टी की मात्रा और उस पर देय रायल्टी के आंकलन के निर्देश दिए गए हैं। खनन उप निदेशक की रिपोर्ट मिलने के बाद मिट्टी को नेपाल ले जाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।


दो से तीन हजार ट्रकों में ढोई जाएगी मिट्टी
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निमार्णाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग से निकलने वाला हजारों टन मलबे को डंपिंग जोन में जमा किया जा रहा है। बावजूद इसके कई स्थानों में डंपिंग जोन में डंप मलबा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। ऐसे में नेपाल में सड़क निर्माण के लिए बारहमासी सड़क के डंपिंग जोन की मिट्टी जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नेपाल में सड़क निर्माण के लिए दो से तीन हजार ट्रकों में मिट्टी ढोई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed