{"_id":"5a4e63094f1c1bd5178b4ea8","slug":"81515086601-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों ने पालीथिन एकत्र कर आग के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने पालीथिन एकत्र कर आग के हवाले किया
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिनी विशेष शिविर प्राथमिक विद्यालय श्यामलाताल में जारी है। शिविरार्थियों ने बृहस्पतिवार को सड़क के किनारे पालीथिन और प्लास्टिक एकत्र कर उसे आग के हवाले किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राधेलाल और सह प्रभारी हरिओम पारखी ने बताया कि शिविर में 25 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने श्यामलाताल झील, ब्रहमा नौला, सिद्ध नौला, गंगनाथ मंदिर, ऐड़ी मंदिर के अलावा विवेकानंद आश्रम परिसर को विशेष सफाई अभियान चलाकर चमका दिया है। बौद्धिक शिविर में शिविरार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई।