{"_id":"5a2acd844f1c1b686a8b8464","slug":"81512754564-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनी कार्यशाला में दिया जाएगा छात्रों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनी कार्यशाला में दिया जाएगा छात्रों को प्रशिक्षण
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से गोद लिए गए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में 11 दिसंबर से तीन दिनों तक कक्षा पांच और कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण शुरू होगा। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के सचिव डा.जीबी बिष्ट ने बताया कि हिमवत्स की ओर से प्रति वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। जिसमें मुख्य रूप से गणित, हिंदी, मानसिक योग्यता संबंधी विषयों के प्रश्नों को हल कराया जाता है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय कुलेठी, त्यारकूड़ा, लटोली, चंपावत, खर्क कार्की के अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की और डुंगरासेठी, कुलेठी के साथ ही अन्य निजी स्कूलों के बच्चे भी प्रतिभाग कर सकते हैं।