{"_id":"59fb5c6d4f1c1bd9798b9bcd","slug":"81509645421-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को आईटीबीपी में भर्ती को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को आईटीबीपी में भर्ती को प्रेरित किया
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी की ओर से क्षेत्र के विद्यालयों में गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। भर्ती के लिए आवश्यक मापदंडों की भी जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के निरीक्षक राकेश डोगरा के नेतृत्व में बनासु राम बिनवाल और संदीप कुमार ने केंद्रीय विद्यालय, डीएवी और मल्लिकार्जुन स्कूल में छात्र-छात्राओं को जरूरी जानकारी दी। निरीक्षक डोगरा ने बताया कि हिमवीर बनने के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु के अलावा दसवीं पास और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उप निरीक्षक की परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग और सहायक सेनानी की परीक्षा केंद्रीय लोक सेवा आयोग कराती है।