{"_id":"59dd090e4f1c1bf4688b51a1","slug":"81507657998-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी बने किसानों के लिए सिर दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी बने किसानों के लिए सिर दर्द
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर बनबसा क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। बीते दिवस टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग से लगे बस्तिया गांव में जयमल सिंह के खतों में खड़ी फसल को हाथियों ने रौंद कर नष्ट कर दी। ग्रामीण गंगा दत्त के बगीचे को नुकसान पहुंचाया है। प्रधान नवीन सिंह बोहरा ने वन विभाग से पीड़ितों को उचित मुआवजे के साथ ही हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
उधर बनबसा में भी बमनपुरी और मझगांव में हाथी आए दिन ग्रामीणों के खेतों में खड़ी फसल रौंद रहे हैं। बमनपुरी में आधा दर्जन ग्रामीणों के अलावा स्ट्रांगफार्म में भी हाथियों ने नुकसान किया है। बमनपुरी के प्रधान गिरधारी लाल और देवीपुरा प्रधान माला देवी ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो