फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सफलता को जरूरी समय प्रबंधन:स्वामी नरसिंहनंद

सफलता को जरूरी समय प्रबंधन:स्वामी नरसिंहनंद

Tue, 10 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सफलता को जरूरी समय प्रबंधन:स्वामी नरसिंहनंद
लोहाघाट (चंपावत)। समय प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत सभागार में हुई गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को समय की महत्ता की जानकारी दी गई। ओम जन विकास समिति के निदेशक एडवोकेट नवीन मुरारी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रबुद्ध भारत के संपादक व अद्वैत आश्रम मायावती के स्वामी नरसिंहानंद जी महाराज ने कहा कि समय पर काम करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। कहा कि समय पर काम करने की आदत बनाए तो हर कार्य ईमानदारी व निष्ठा के साथ होने लगता है, अन्यथा मन भटकाव की स्थिति में आ जाता है। हर काम करने के लिए उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ध्यान, प्राणायाम की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। अच्छे कार्य को दिनचर्या में प्राथमिकता से करने पर जोर दिया। अभिनव गहतोड़ी और डेलमाउंट स्कॉलर्स के प्रबंधक पंकज मुरारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में दीपिका जोशी, स्वप्रि जोशी, विभा पांडेय, राहुल चौबे, मीमांसा ढेक, अनुष्का मुरारी, मृदुलिका पांडेय, साक्षी ओली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed