{"_id":"59beb2ed4f1c1b28688b5231","slug":"81505669869-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता पर टनकपुर नगर कार्यकारिणी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता पर टनकपुर नगर कार्यकारिणी भंग
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छात्रसंघ चुनावों को लेकर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक में अनुशासनहीनता पर टनकपुर नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने का आह्वान किया गया।
रविवार को एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद बगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बताया कि छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी चंपावत जिले के सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। बताया कि छात्र संघ चुनावों में योग्यता के अनुसार प्रत्याशियों को खड़ा किया जाएगा। एबीवीपी द्वारा चंपावत महाविद्यालय के अलावा किसी भी महाविद्यालय में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।
कहा कि बिना जिला कार्यकारिणी और संगठन की बैठक किए किसी भी प्रकार की गतिविधि संगठन में नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला संयोजक विनोद बगौली ने बताया कि संगठन में अनुशासनहीनता के चलते टनकपुर नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि कि जिले के अन्य महाविद्यालयों में शीघ्र ही बैठकें आयोजित की जाएंगी।