{"_id":"59bc10024f1c1b9a688b4cec","slug":"81505497090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण, नंदनी, अजय व दीप्ति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण, नंदनी, अजय व दीप्ति ने मारी बाजी
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय में मिनी स्पोर्ट्स दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में अरुण, नंदनी, अजय व दीप्ति ने बाजी मारी। जीजीआईसी के खेल मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में प्राचार्य बीडी ओली ने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ता और एकाग्रता की सीख मिलती है।
शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिवाजी सदन ने टैगोर सदन को 15-14 से हराया। बालिका वर्ग में अशोक सदन ने रमन सदन को 12-10 से हराया। बालकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अशोक सदन ने रमन सदन को सीधे सैटों में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक के बालकों की 30 मीटर दौड़, टेनिस बॉल थ्रो और चम्मच दौड़ में अरुण पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 30 मीटर दौड़ और टेनिस बॉल थ्रो में नंदिनी पांडेय तथा चम्मच दौड़ में गायत्री ढेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा पांच के बालकों की बॉलथ्रो और गोला फेंक प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में दीप्ति सिंह और साक्षी आर्य ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शुभ भारद्वाज, अजय कुमार, विशाल बिष्ट व बालिका वर्ग में कोमल तिवारी, आरती जोशी व साक्षी आर्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिताओं के संचालन और निर्णायकों में जीवन चंद्र जोशी, संदीप भट्ट, अभिषेक जैन, नीरज जोशी, संदीप कुमार, पुष्पा तथा आरती चंद आदि ने सहयोग किया।