{"_id":"598df3f44f1c1bea598b4570","slug":"81502475252-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी और आधार एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी और आधार एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित कराएं
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आईटी एक्ट 2000 एवं आधार एक्ट 2016 का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्ट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी नागरिक की व्यक्तिगत पहचान या जानकारी जैसे आधार नंबर, जन सांख्यकीय विवरण के साथ-साथ निजी सूचनाएं, बैंक संबंधी विवरण आदि संवेदनशील जानकारी का प्रकाशन एवं सार्वजनिक करना आधार अधिनियम 2016 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई विषय वस्तु पहले से प्रकाशित है या अभी भी सार्वजनिक हो रही है तो उसे तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।