{"_id":"59835f384f1c1b514f8b45c9","slug":"81501781816-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से खराब ट्रांसफार्मर अभी तक ठीक नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से खराब ट्रांसफार्मर अभी तक ठीक नहीं हुआ
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सरकारी महकमों के काम करने की गति कितनी तेज है यह जिले के खर्क ककनौला गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर की हालत देखकर पता चलता है। इस गांव में एक साल से खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर को ठीक करने के बजाय ऊर्जा निगम ने गांव की बिजली की लाइन को दूसरे गांव के ट्रांसफार्मर से जोड़कर कामचलाऊ व्यवस्था कर दी है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण न तो खर्क ककनौला गांव के ग्रामीणों को सही तरीके से बिजली मिल पा रही है, और न ही दूसरे गांव के लोगों को। इससे नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग उठाई।
ग्रामीण कीर्ति खर्कवाल, कमल खर्कवाल, राजू खर्कवाल, बसंत बल्लभ, जगदीश चंद्र, विपिन जोशी आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक साल से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग वह कई बार उठा चुके हैं। लेकिन ऊर्जा निगम की ओर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने बजाय ऊर्जा निगम ने गांव की बिजली की लाइन को दूसरे गांव की ट्रांसफार्मर से जोड़कर कामचलाऊ व्यवस्था कर दी है। इससे दोनों गांव के लोग एक साल से बिजली की समस्या को लेकर परेशान है।
एक ही ट्रांसफार्मर में दो गांवों का लोड बढ़ने से अक्सर दो तीन दिन के लिए बिजली का गुल होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ेगा।
विज्ञापन
छतार वार्ड की स्टील लाइटें अभी भी दुरुस्त नहीं हुई
चंपावत। नगरपालिका के छतार वार्ड में बीते एक माह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। वार्ड के लोगों की ओर से कई बार नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सूचित किया जा चुका है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी का कहना है कि शहर के विभिन्न स्थानों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य सोमवार शुरू होगा, तब छतार वार्ड की स्ट्रीट लाइटें भी बदल दी जाएंगी।