{"_id":"5c7d5fc6bdec22141a4a0356","slug":"71551720390-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनीगोठ में दो दिनी महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनीगोठ में दो दिनी महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी और कलश यात्रा के साथ छीनीगोठ गांव में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। इससे पूर्व कलश में शारदा से जल लाकर गांव के शिवालय मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी और हरीश चंद हैसियत ने किया।
होली समिति की ओर से महिलाओं ने समिति अध्यक्ष प्रभा जोशी के नेतृत्व में शारदा स्नानघाट से कलश में जल भरा और शारदा विद्या मंदिर के बच्चों की राधा-कृष्ण की झांकी के साथ स्नानघाट से गांव तक कलश यात्रा निकाली। इधर महोत्सव में पहले दिन छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
पंडित हीरा बल्लभ गहतोड़ी ने पूजा कराई। महोत्सव के आयोजन में समिति सचिव मुकेश जोशी, कोषाध्यक्ष सुनील नरियाल, उपाध्यक्ष मोहन जुकरिया, उप सचिव मोहन जोशी, गोविंद नरियाल, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, शारदा विद्या मंदिर के प्रबंधक श्याम दत्त पांडेय, रेखा जुकरिया, गोधन सिंह, सुरेश गहतोड़ी, भुवन गहतोड़ी, वासु जोशी, शांति देवी, ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं।