{"_id":"5c6d9086bdec2273714863af","slug":"71550684294-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भासद दीपक खफा, आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भासद दीपक खफा, आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के ठेकों की नीलामी खुली बोली लगाकर न किए जाने से नाराज सभासद ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासद दीपक बेलवाल ने खुली बोली से ठेकों की नीलामी किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपे नोटिस में सभासद दीपक बेलवाल ने कहा है कि आधा दर्जन सभासदों ने 16 फरवरी को ज्ञापन देकर पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के ठेकों को खुली बोली से नीलाम करने की मांग उठाई थी, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार कर बंद निविदाओं से ठेकों की नीलामी की विज्ञप्ति जारी कर दी। जो सरासर सभासदों की भावनाओं का अनादर है। उन्होंने कहा कि बंद निविदाओं से ठेकों की नीलामी से पालिका की आय प्रभावित होने का अंदेशा है, जबकि खुली बोली में प्रतिस्पर्धा से पालिका को अधिक लाभ हो सकता है। उन्होंने बंद निविदाएं आमंत्रित किए जाने का फैसला रद्द न करने पर 21 फरवरी से पालिका कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।