{"_id":"5c264bb3bdec2256d743cece","slug":"71546013619-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली जनवरी से बाजार में बिकेगा जनता दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली जनवरी से बाजार में बिकेगा जनता दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से जिला मुख्यालय में एक जनवरी से जनता दूध की बिक्री शुरू की जाएगी। जनता दूध बाजार में बिकने वाले अन्य दूध की अपेक्षा सस्ता और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।
दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि जो लोग अब तक महंगा दूध नहीं खरीद पाते थे, उनके लिए नए ब्रांड का जनता दूध बाजार में उतारा जा रहा है। अभी वर्तमान में बाजार में दूध की कीमतें 34 रुपये से 40 रुपये प्रति लीटर हैं, लेकिन जनता दूध बाजार में 26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह दूध हृदय संबंधी रोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। अभी इस दूध को चंपावत मुख्यालय में ही खुले दूध के रूप में बेचा जाएगा। मांग बढ़ने पर अन्य स्थानों में भी इसकी ब्रिकी शुरू की जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ेगी तो दूध की पैकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।