{"_id":"5c02c61bbdec224169397421","slug":"71543685659-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणपत्र नहीं मिलने से रिलीज नहीं हुआ नवंबर का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणपत्र नहीं मिलने से रिलीज नहीं हुआ नवंबर का वेतन
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में आधा दर्जन से अधिक विभागों का नवंबर का वेतन रिलीज नहीं हो सका है। इसकी वजह इन विभागों द्वारा कोषागार को जरूरी प्रमाणपत्र नहीं देना है।
जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने 4 नवंबर को सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को शालीन वेशभूषा पहनने, डेली डायरी, डेटा रखने सहित कार्यक्षमता मेें सुधार करने के कई निर्देश जारी किए थे। साथ ही कोषाध्यक्ष को विभागाध्यक्षों को इन आदेशों का प्रमाणपत्र कोषागार में जमा करने के बाद ही वेतन रिलीज करने के निर्देश दिए थे।
प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने की वजह से कृषि, शिक्षा, ग्राम्य विभाग, जलागम, कई स्कूलों सहित कुछ विभागों का नवंबर माह का वेतन रिलीज नहीं हो सका है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश का पालन करते हुए विभागीय प्रमाणपत्र नहीं आने वाले विभागों का वेतन रिलीज नहीं किया गया है। वहीं संबंधित विभागाध्यक्षों का कहना है कि प्रमाणपत्र जमा करने की कार्रवाई की जा रही है।