{"_id":"5bdc8cb8bdec2269845a9ec4","slug":"71541180600-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 18 दुकानों में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 18 दुकानों में की छापेमारी
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दीपावली को देखते हुए खाद्य पूर्ति विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 18 दुकानों में छापेमारी कर एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जीआईसी चौक, जीआईसी रोड, मल्ली मादली, तल्ली मादली, छतार में निरीक्षण किया।
इस दौरान जीआईसी रोड पर परचून की दुकान में ओएस, कसूरी मैथी, काली मिर्च, नमकीन के लगभग 37 पैकेट एक्सपायरी मिले। जिन्हें खाद्य अधिकारी ने मौके पर ही नष्ट कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दुकानदार को नोटिस भी जारी कर दिया है। छतार होटल में गंदगी मिलने पर दुकानदार को शीघ्र सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।