{"_id":"5afb26754f1c1be2408b59a2","slug":"71526408821-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को एक साल का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को एक साल का सश्रम कारावास
Updated Wed, 16 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही युवक पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसकी अदायगी न किए जाने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
जिला मुख्यालय के बाजरीकोट निवासी दीपक जोशी अप्रैल 2017 को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 और 376 के अलावा पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छह दिन तक ढूंढने के बाद दोनों को बनबसा से बरामद किया था।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कर जिला जज के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। करीब एक साल तक चली कार्यवाही के बाद जिला जज ने आरोपी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दोषी मानते हुए एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सरकारी पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने पैरवी की।