{"_id":"5af9cf634f1c1bce408b5507","slug":"71526320995-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन में गेट मीटिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन में गेट मीटिंग की
Updated Mon, 14 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज बस स्टेशन में गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने 18 मई को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन करने की बात कही।
बुधवार को मोर्चे के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सूरज भान के संचालन में कर्मचारियों ने कहा कि उनके द्वारा लंबे समय से शिक्षक कर्मचारियों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति या एसीपी का लाभ देने, ग्रेड वेतन 4600 पाने वाले शिक्षकों को 17140 मूल वेतन अनुमन्य कर संवर्गीय वेतन विसंगति दूर करने, 10, 16 और 26 एसीपी का लाभ देने आदि मांगें की जा रही हैं, लेकिन सरकार ने इनपर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की है। वहां रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारी, शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार, नारायण दत्त भट्ट, नंदन भट्ट, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, हेम चंद्र जोशी, गजेंद्र द्विवेदी, नरेश सिंह करायत, राम दत्त पांडेय, सीएस दानी, नारायण सिंह कार्की, मनीष सिंह ढेक आदि थे।
इधर टनकपुर में भी टनकपुर में भी उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स कर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर यहां शारदा रेंज कार्यालय में गेट मिटिंग करने के बाद प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक व प्रदर्शन कैलाश सिंह, महेश अधिकारी, किशोर रावत, रिंकी गुप्ता, प्रेम मौर्य, रोहित कुमार, वीरेंद्र कोश्यारी, हीरा सिंह जीना, गिरीश चंद्र पाठक आदि मौजूद थे।