{"_id":"5ae5f9aa4f1c1b85028b73d9","slug":"71525021098-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अस्पतालों को मिलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अस्पतालों को मिलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। जहां मोटी रकम खर्च कर उन्हें एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ता है। अब इस स्थिति से जल्द ही निजात मिलने की आस बंधी है। चंपावत जिले के लिए दो डिजिटल एक्सरे मशीन प्रस्तावित की गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा ने बताया कि जिले के लिए दो डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रस्ताव सीमावर्ती क्षेत्र विकास निधि (बीएडीपी) से किया गया है। चंपावत जिला अस्पताल और लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ये मशीनें प्रस्तावित की गई है। इन मशीनों के इस वित्त वर्ष में मिलने की उम्मीद है। फिलहाल चंपावत जिले के चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट व पाटी में एक्सरे मशीन हैं। लेकिन इन मशीनों से एक्सरे की स्पष्टता नहीं होने से लोगों को प्राइवेट अस्पतालों से डिजिटल एक्सरे कराना पड़ता है।
जल्द खुलेंगे दो और जन औषधि केंद्र
चंपावत जिले में दो और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जल्द खुलेंगे। सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा ने बताया कि टनकपुर का जन औषधि केंद्र जून तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में कमरा तैयार कराया जा रहा है। बनबसा में भी एक जन औषधि केंद्र प्रस्तावित किया गया है। इस वक्त जिले में लोहाघाट व चंपावत में दो जन औषधि केंद्र हैं। इन केंद्रों में जेनरिक दवाएं मिलती हैं। जो सामान्य रूप से मिलने वाली दवाओं से 50 प्रतिशत से भी कम दामों में उपलब्ध हो जाती हैं।