{"_id":"5adb76174f1c1b57098b5db4","slug":"71524332055-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से बाहर निकली सरिया, खतरनाक हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से बाहर निकली सरिया, खतरनाक हो रही आवाजाही
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सात फरवरी को हुए स्वांला जीप हादसे के बाद मुस्तैद पुलिस फिर सुस्त पड़ गई है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों ताख में रखा जा रहा है। इस मार्ग पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं।
टनकपुर से सरिया, सीमेंट व अन्य सामग्री को लेकर वाहन चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ व अन्य पहाड़ी हिस्से में बेखौफ आवाजाही कर रहे हैं। कई वाहनों में सरिया तीन से पांच फीट तक बाहर लटकाकर लाया जा रहा है। इससे इनके पीछे आने वाले वाहनों के लिए खतरा बन रहा है। खासकर मोड़ में ये खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जबकि चंपावत जिले में ही बनबसा से लेकर जिला मुख्यालय तक तीन पुलिस स्टेशन एनएच के किनारे हैं। बावजूद इसके लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि नियमों के खिलाफ आवाजाही करने या असुरक्षित आवाजाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।