फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत में शुरू हुई चाय पतियों की प्रोसेसिंग

चंपावत में शुरू हुई चाय पतियों की प्रोसेसिंग

Sun, 08 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में शुरू हुई चाय पतियों की प्रोसेसिंग
चंपावत। चंपावत की टी फैक्ट्री में अप्रैल से चाय तैयार करना शुरू कर दिया गया है। इस बार 45 हजार किलो पत्तियों को प्रोसेस कर तैयार किया जाएगा। इसके लिए पत्तियों की ग्रेडिंग शुरू कर दी गई है। ये काम अक्तूबर के अंत तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

टी फैक्ट्री के प्रभारी रूनी बताते हैं कि फैक्ट्री में सबसे पहले विदरिंग ट्रफ मेें चाय की हरी पत्ती को पंखे के जरिए सुखाया जाता है। फिर रोलिंग मशीन से इसकी मढ़ाई होती है।
विज्ञापन


ड्रायर मशीन से इसे हीट देकर सुखाया जाता है। आखिर में इसकी ग्रेडिंग होती है। पिछले साल 45783 किलो हरी पत्ती चाय पैदा हुई। प्रोसेसिंग के बाद 10559 किलो चाय तैयार हुई। यहां तैयार चाय में किसी भी तरह के केमिकल, टेनिन या कलर (सीटीसी) का प्रयोग नहीं किया गया है। बागान से लेकर फैक्ट्री में प्रोसेसिंग तक चाय जैविक है। इस आर्थोडोक्स ब्लैक लीफ टी को उत्तराखंड राज्य जैविक प्रमाणन एजेंसी ने प्रमाणित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड टी बोर्ड की चंपावत इकाई के प्रबंधक डेसमंड का कहना है कि चंपावत की जैविक चाय में कई खूबियां है। ताजगी देने वाली यह चाय नुकसान नहीं करती है। एंटी आक्सीडेंट होने की वजह से शारीरिक क्षमता की गिरावट की गति को भी कम करता है। छीड़ापानी, सिलिंगटाक, च्यूराखर्क, मुड़ियानी, लमाई, चौकी, भगाना भंडारी, लधौन, मौराड़ी, नरसिंह डांडा, गड़कोट, चौड़ा, मझेड़ा, मंच, खूना, बलाई, डिंगडई आदि के 203.40 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान हैं।


पहचान के साथ रोजगार दे रही चाय
यहां की चाय बेहतरीन स्वाद के साथ जैविक होने के चलते सेहतमंद भी है। कोलकाता चाय बोर्ड की नीलामी के जरिये यह चाय दुनिया के कई देशों तक अपनी खुशबू बिखेर रही है। इस चाय से चंपावत जिले को पहचान और 300 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। 2013 में चाय फैक्ट्री लगने के बाद 2014 से यहां की चाय नियमित रूप से कोलकाता में होने वाली नीलामी में हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed