{"_id":"5ab3f0964f1c1bb8758b6f82","slug":"71521741974-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर अंधेरे में रहे पाटी के कई गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर अंधेरे में रहे पाटी के कई गांवों के लोग
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बिजली गिरने से पाटी क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार की रात साढे़ नौ बजे से बृहस्पतिवार को सायं साढे़ पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार रात करीब नौ बजे बिजली गिरने से धूनाघाट, कोटा, पोखरी, जोलाड़ी और खेतीखान में बिजली की लाइनों के झंपर गिर गए थे। जिससे संबंधित रौलमेल, बड़ेत, पाटी, गरसाड़ी, कूंण, चखड़िया, भुम्वाड़ी, करौली, बीसा बिगराकोट समेत कई जगहों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के तारों के टूटने से जमीन पर पड़ी घास में भी आग लग गई थी। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी के नेतृत्व में दीपक भट्ट, योगेश अवस्थी, हीरानाथ ओली, राजेश कुमार, कैलाश मौनी, सुरेश ढेक आदि ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर दिन में करीब साढे़ पांच बजे बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु की।