{"_id":"5aa6c3c04f1c1b8c778b51e6","slug":"71520878528-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मियों ने किया आधे दिन का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कर्मियों ने किया आधे दिन का कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। तहसील कर्मियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर कुछ लोगों पर बीते दिनों सड़क हादसे के बाद तहसील कार्यालय में तोड़फोड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को आधे दिन तक कार्य बहिष्कार किया।
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कर्मियों ने कहा कि 8 मार्च को सेंट फ्रांसिस स्कूल की अगुवाई में निकले जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम के साथ कथित अभद्रता करते हुए कार्यालय की खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया। कर्मियों ने कहा है कि इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन सिंह मलवाल, राजेेंद्र कुमार, पीताम्बर दत्त जोशी, विरेंद्र लाल, जेआर टम्टा, सुनील बिष्ट शामिल थे।