{"_id":"5a9c24044f1c1b0d658b57eb","slug":"71520182276-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए सेनानी पंडित हर्षदेव ओली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए सेनानी पंडित हर्षदेव ओली
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली की 128वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को याद किया गया। डॉ. लक्ष्मीदत्त ओली की अध्यक्षता और शिक्षाविद सीएल वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सेनानी के पौत्र राजेश ओली ने उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के वीर सेनानियों ने सीमित साधनों के बल पर ही अंग्रेजी हुकूमत की नाम में दम कर दिया था। यहां के सेनानी पंडित पूर्णानंद जोशी, पंडित दया राम, पंडित दुर्गा दत्त ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से काफी लोहा लिया। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर काफी यातनाएं दी।
वक्ताओं ने कहा कि यहां 28 वर्ष पूर्व खुले आईटीआई की किसी ने सुध नहीं ली। आईटीआई किराए के भवन में संचालित हो रहा है। वक्ताओं का कहना था कि जिला पंचायत की छह दुकानों के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, इस स्थान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर पुस्तकालय, वाचनालय के बनाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन बोरा, जगदीश गहतोड़ी, जीवन जोशी, आनंद, जगदीश वर्मा, नवीन वर्मा आदि मौजूद थे।