{"_id":"5a9c23fb4f1c1bef7b8ba8d0","slug":"71520182267-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हुई चार सड़कों की अड़चनें:तकनीकी बोली खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हुई चार सड़कों की अड़चनें:तकनीकी बोली खुली
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बनने वाली चार सड़कों की बड़ी अड़चन दूर हो गई है। इन सड़कों की तकनीकी बोली (बिड) खोली जा चुकी है। और अब 10 मार्च को वित्तीय बोली खुलने के बाद जल्द काम शुरू हो सकेगा। लंबे समय से लटकी इस प्रक्रिया के पूरा होने से सड़क विहीन क्षेत्रों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग, टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी से सिलाड़ तक, धौन-दियूरी से बजौन और लधौली-दुबचौड़ा-चौड़ाख्याली तक के मोटर मार्ग की बोली प्रक्रिया दिसंबर 2017 में हुई थी। मगर कतिपय कारणों से मुख्य अभियंता ने इन सड़कों की निविदा को निरस्त कर दिया था। अलबत्ता अब फरवरी में तकनीकी बोली खुल चुकी है। पीएमजीएसवाई के चंपावत खंड के अधिशासी अधिकारी एके वर्मन का कहना है कि 21 फरवरी को खुली तकनीकी बोली को अल्मोड़ा व देहरादून में जमा किया जा चुका है।
दस मार्च को वित्तीय बोली खुलेगी। इसके बाद 12 मार्च तक काम का आवंटन हो जाएगा। वित्तीय बोली खुलने के बाद यूआरडी देहरादून के साथ ठेकेदार का बांड होगा। ईई वर्मन का कहना है कि इन चारों सड़कों में इसी महीने काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सिप्टी-अमकड़िया सड़क की एक दशक से अधिक वक्त तक आवाज उठाने वाले सड़क संघर्ष समिति के संयोजक डा.प्रकाश जोशी शूल सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र में विकास का नया युग शुरू होगा। कृषि उपज पर लगने वाले ढुलान की रकम में कमी से लेकर अन्य बुनियादी विकास में तेजी आएगी। इन सड़कों के बनने से 21 गांवों के तीन हजार से अधिक लोगों की दिक्कतें कम होगी।
सड़क का नाम लंबाई (किमी में) लागत (लाख रुपये में)
सिप्टी-अमकड़िया 14.15 826.21
सिलाड़ मोटर मार्ग 3.15 190.58
बजौन मोटर मार्ग 13.40 907.92
लधौली-चौड़ाख्याली 4.0 241.06