{"_id":"5a8f0d5f4f1c1bb0098b4815","slug":"71519324511-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललुवापानी-नघान सड़क निर्माण की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललुवापानी-नघान सड़क निर्माण की लगाई गुहार
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नघान क्षेत्र में सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के समक्ष ग्रामीणों ने ललुवापानी-नघान सड़क निर्माण की गुहार लगाई। कहा कि बीते दो दशक से ग्रामीणों को सड़क निर्माण के नाम पर ठगा जा रहा है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण गांव में पलायन की स्थिति पैदा हो रही है और गांव के अधिकांश मकान खाली हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि पिछले लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। तब प्रशासन ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देकर ग्रामीणों को चुनाव के लिए मना लिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता को तत्काल सर्वे की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना, ज्येष्ठ प्रमुख बसंत सिंह तड़ागी, पूर्व प्रधान पवन जोशी, वन पंचायत सरपंच दिनेश जोशी, नारायण दत्त जोशी, प्रकाश राम, केदारनाथ, निर्मल दत्त, मुकेश कलखुड़िया आदि ग्रामीण शामिल रहे।