फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बंशीधर रुवाली अध्यक्ष, चौधरी महामंत्री बने

बंशीधर रुवाली अध्यक्ष, चौधरी महामंत्री बने

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बंशीधर रुवाली अध्यक्ष, चौधरी महामंत्री बने
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित शारदा वैली कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गए। केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया। इसमें बंशीधर रुवाली ने भारी मतों से पूर्व अध्यक्ष एलएस धामी को हराया।
विज्ञापन


चुनाव अखिल भारतीय एनएचपीसी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद उप्रेती और धौलीगंगा इंपलाइज यूनियन (इंटक) के महामंत्री रघुवर सिंह धामी की देखरेख में हुए। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धामी और बंशीधर रुवाली के बीच मुकाबला हुआ, इसमें 153 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें बंशीधर रुवाली को 120 और लक्ष्मण सिंह धामी को 33 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा अमित कुमार चौधरी को महामंत्री, एमसी भट्ट को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को संयुक्त मंत्री, केशव थलाल को प्रचार मंत्री, गोपाल चंद को कोषाध्यक्ष, प्रवीण गर्ग को कार्यालय मंत्री, होशियार कृपाल को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया, जबकि आरएस राणा, सुभाष यादव, चंद्र किशोर भंडारी, संतोष कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र भट्ट, दिलीप गढ़िया, मोती चंद, महेश कुमार, वीरेंद कुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण बाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed