{"_id":"5a773bf84f1c1bef7b8b552d","slug":"71517763576-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई की चार सड़कों के दुबारा टेंडर हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई की चार सड़कों के दुबारा टेंडर हुए
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बनने वाली चार सड़कों की निविदाएं फिर से हो गई है। पूर्व में हुई इन निविदाओं को दिसंबर के आखिरी में निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद सड़क विहीन क्षेत्रों के मायूस ग्रामीणों ने सड़क की निविदाएं जल्द से जल्द लगाने को लेकर आवाज उठाई थी।
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग, टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी से सिलाड़ तक, धौन-दियूरी से बजौन और लधौली-दुबचौड़ा-चौड़ाख्याली तक के मोटर मार्ग की दिसंबर 2017 में निविदा हुई थी। मगर तकनीकी कारणों से मुख्य अभियंता ने इन सड़कों की निविदाओं को निरस्त कर दिया था।
पीएमजीएसवाई के चंपावत खंड के अधिशासी अधिकारी एके वर्मन का कहना है कि अब जनवरी के आखिर में फिर से ये निविदाएं डाली जा चुकी हैं। इस माह के अंतिम सप्ताह तक इन निविदाओं के खुलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय इसे औपचारिक अनुमोदन करेगा।
विज्ञापन
सिप्टी-अमकड़िया सड़क की एक दशक से अधिक वक्त तक आवाज उठाने वाले सड़क संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश जोशी शूल ने टेंडर निरस्त होने के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंप जल्द टेंडर कराने का आग्रह किया था। अलबत्ता अब दुबारा निविदा होने से ग्रामीणों में सड़क निर्माण जल्द शुरू होने की आस जगी है। 14.15 किलोमीटर लंबी सिप्टी-अमकड़िया सड़क की कटिंग 826.21 लाख रुपये में, 3.15 किमी के सिलाड़ मोटर मार्ग की कटिंग 190.58 लाख, 13.40 किलोमीटर लंबा बजौन मोटर मार्ग 907.92 लाख रुपये और करीब 4 किमी के लधौली-चौड़ाख्याली मोटर मार्ग की कटिंग करीब 210 लाख रुपये से होगी। अलबत्ता इन सड़कों के बनने से 21 गांवों के तीन हजार से अधिक लोग सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे।