फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लचर इंटरनेट सेवा ठीक कराने को उठाई आवाज

लचर इंटरनेट सेवा ठीक कराने को उठाई आवाज

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लचर इंटरनेट सेवा ठीक कराने को उठाई आवाज

विज्ञापन
चंपावत।
जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी), मनरेगा, राज्य वित्त सहित विभिन्न योजनाओं से बनाए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बने कई पैदल रास्तों की गुणवत्ता ठीक मिली। इस दौरान उन्होंने कई कार्यों की गुणवत्ता सुधारने, कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।


डीडीओ तिवारी ने कहा कि समय पर काम पूरा नहीं करने का खामियाजा लागत में बढ़ोत्तरी के रूप में भुगतना पड़ता है। लिहाजा तय समय पर काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। ग्राम प्रधान पूजा महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह महर, शेर सिंह महर, राहुल महर सहित ज्यादातर लोगों ने यहां लचर इंटरनेट सेवा के चलते होने वाली परेशानी को उठाया। इसके अलावा आधार कार्ड बनाने के शिविर को लगाने की भी मांग की गई। दौरे में चंपावत के खंड विकास अधिकारी बीएस खाती, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश कार्की, ग्राम पंचायत अधिकारी भुवन पांडेय, मनरेगा अवर अभियंता प्रकाश गहतोड़ी, प्रशांत जोशी, जगदीश किरौला आदि साथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed